Friday, September 4, 2026

दवा कंपनी की सीढियों से गिरकर महिला की मौत, गुस्साएं परिजनों ने किया हंगामा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मार्च माह में सिडकुल की दवा बनाने वाली कंपनी में सफाई करते वक्त सीढियों से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साएं परिजनों ने कंपनी गेट पर शव को रखकर जमकर हंगामा काटा। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर उपचार में लापर वाही बरतने का आरोप लगाया। साथ ही प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर सिडकुल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाने का प्रयास किया। बाद में प्रबंधन व मृतक के परिजनों के बीच मुआवजे को लेकर वार्ता हुई। मूलरुप से पिपलसाना मिलक रामपुर की रहने वाली 60 वर्षीय पूरन देवी सिडकुल सेक्टर तीन स्थित एक कंपनी में काम करती थी। बताया जा रहा है कि 31मार्च को रोजमर्रा की भांति पूरन देवी सीढियों की सफाई कर रही थी कि अचानक पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गई और गंभीर रुप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों व कंपनी के श्रमिकों ने महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां गंभीर हालत को दे खते हुए चिकित्सकों ने उसे बरेली राममूर्ति जहां हादसे के दस दिन बाद सोमवार को महिला की हालत बिगडने लगी औ र चिकित्सको ने उसे घर ले जाने की सलाह दी। मगर महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साएं परिजन शव को लेकर कंपनी गेट पर पहुंचे और शव को नीचे रखकर हंगामा काटना शुरू कर दिया।

उनका आरोप था कि जिस वक्त हादसा हुआ था। उस समय कंपनी प्रबंधन द्वारा अस्पताल पहुंचाने की बजाएं उसे परिजनों के सुपूर्द कर दिया। आरोप था कि समय रहते घायल को बेहतर उपचार मिलता। तो शायद उसकी जान नहीं जाती। परिजनों ने कंपनी प्रबंध न से मृतका के परिवार को 15लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। कंपनी गेट पर हंगामा की सूचना पर सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाते हुए मुआवजे को लेकर प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता करवाई।

विधायक शिव समेत भाजपा नेता भी पहुंचे कंपनी

सिडकुल की एक कंपनी में काम करने के दौरान सीढिय़ों से गिरी महिला की मौत के बाद हंगामा की सूचना पर विधायक शिव अरोरा समेत कई अन्य भाजपा नेता पहुंचे। विधायक ने कंपनी प्रबंधन से वार्ता की। विधायक का कहना था कि मामले गंभीर है। घोर लापरवाही हुई है। कंपनी प्रबंधन से बात की जा रही है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.