Friday, September 4, 2026

दलित युवती हत्याकांड खुलासा: हत्यारोपी कथावाचक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोपूराम खबरी। चंपावत पुलिस ने निकटवर्ती ग्राम चौकी क्षेत्र में हुए दलित युवती हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने युवती का शव मिलने के पांच घंटे के भीतर ही मामले के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी कथावाचक है और युवती का प्रेमी रहा है।

दलित युवती हत्याकांड खुलासा: हत्यारोपी कथावाचक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर कथावाचक गौरव पांडेय के खिलाफ हत्या का साक्ष्य छिपाने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।मालूम हो कि बुधवार की सुबह सैर पर निकलने कुछ लोगों ने चौकी फूंगर गांव में मंच तामली रोड पर पैती खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। मृतका की पहचान तल्ली चौकी निवासी सुरेश राम की 22 वर्षीय पुत्री बबीता के रूप में हुई थी। इसके बाद मृतका के पिता ने कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.