Saturday, September 5, 2026

दलजीत हत्याकांड का दसवां आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दीपावली के दिन रुद्रपुर के मैट्रो पोलिस कालौनी में बिलासपुर के युवक की हत्याकांड में 10 वीं गिरफ्तारी पंजाब से हुई है। 25 हजार के ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कई दिनों से पंजाब में डेरा डाले हुए थी।

दलजीत हत्याकांड का दसवां आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

सीओ एसटीएफ सुमित पांडे द्वारा प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम के द्वारा पिछले 07 दिन तक पंजाब में चले ऑपरेशन के बाद जनपद ऊधम सिंह नगर के फरार 25000 रु. के ईनामी अपराधी खुशकरन को थाना सदर रजपुरा, जनपद पटियाला, पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ईनामी थाना पन्तनगर से हत्या के अभियोग में वाँछित चल रहा था। गौरतलब है कि 24 अक्टूबर 2022 को बिलासपुर निवासी दलजीत सिंह की करीब एक दर्जन बदमाशों ने लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर गोली मारकर हत्या कर दी थी, यह घटना रुद्रपुर स्थित मेट्रोपोलिस सिटी कॉलोनी के गेट में हुई थी, जिस संबंध में थाना पंतनगर में मु0अ0सं0 203/2022, व धारा 47,148,149,302, 34, 120बी भा0द0वि0 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त खुशकरण वांछित था और घटना के तुरंत बाद ही फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने पिछले 7 दिनों से पंजाब में डेरा डाल रखा था और इस इनामी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब में जगह-जगह छापेमारी कर रही थी । एसटीएफ की इस कार्यवाही में एएसआई प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी जगपाल सिंह तथा आरक्षी गुरवंत सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

दलजीत हत्याकांड का दसवां आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया। कि हमारी एक टीम पिछले 7 दिनों से जनपद उधम सिंह नगर के इनामी अपराधी खुश करन की गिरफ्तारी हेतु पंजाब में डेरा डाले हुए थी । खुश करन पर हत्या का आरोप था, घटना के दिन से ही वह अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु कुमाऊं में हमारी एस टी एफ टीम द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था । कल इस इनामी अपराधी की गिरफ्तारी पंजाब के पटियाला जिले से की गई है जिसे देर रात थाना पंतनगर में दाखिल किया गया है। अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए एसटीएफ की विभिन्न टीमें लगातार कार्य कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.