Friday, September 4, 2026

दर्जनो महिलाओं को विधायक ठुकराल ने वितरित की आयुष किट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपने निवास पर दर्जनों लोगों को आयुष विभाग द्वारा दी जा रही रोग प्रतिरोधक औषधियों की किटों का वितरण किया। इस दौरान विधायक ठुकराल ने कहा कि सभी कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी ये औषधियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस किट में आयुष काढ़ा, अश्वगंधा वटी, संशमनी बटी आदि सम्मिलित हैं, जो कोरोना से बचाव में कारगर साबित हो रही है। इसके वितरण के लिए आयुष विभाग ने पूरे जिले में अभियान शुरू किया है। इसी के तहत बीते दिवस आयुष रथ को विभिन्न क्षेत्रें के लिए रवाना किया गया था। ठुकराल ने कहा कि आयुर्वेदिक औषधियां गंभीर रोगों के इलाज में कारगर साबित होती है। कोरोना से बचाव में भी आयुर्वेदिक औषधियां वरदान साबित हो रही हैं। आयुर्वेद के नुस्खों का प्रयोग करके न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत किया जा सकता है बल्कि कोरोना जैसी घातक बिमारी से बचाव भी संभव है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खात्मे में आयुष विभाग की किट वरदान साबित होगी। इस अवसर पर मानसी गोस्वामी, कल्पना रावत, मंजू अधिकारी, मीना, रीना, हेमलता, प्र्रीति, पूजा काण्डपाल, उषा रावत, दीपा कन्वाल, मंजू देवी, चन्द्रा दवी, चन्द्रिका, रीता, मंगला भंडारी, अंजना धपोला, हेमा रावत, उमा रावत, आशा, प्रिया, ज्योति सिंह, दीपा शर्मा, गायत्री गोस्वामी, करीना गोस्वामी, साधना, मंजू रानी, पूजा चैहान, पूजा रावत, अम्बिका देवी आदि मौजदू थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.