Friday, September 4, 2026

दरोगा से हाथापाई करना पड़ा भारी, अब जाना होगा जेल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। वाहन चेकिंग के दौरान दरोगा के साथ एक युवक ने बदसलूकी करते हुए मारपीट की है, पूरा मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है, जहां पर तैनात दरोगा मनोज यादव और कांस्टेबल सुनील रात्रि गश्त में थे, इसी बीच रेलवे बाजार से आगे बिना हेलमेट पहने बुलेट से आते हुए दो युवक पुलिस को दिखाई दिए, जहां उन्होंने उन को रोककर कागजात दिखाने को कहा।

इसी दौरान किदवई नगर का रहने वाले युवक अनस ने सब इंस्पेक्टर मनोज यादव की नेम प्लेट खींची और यह तक पूछा कि तुम किसकी इजाजत से चेकिंग कर रहे हो, जब मनोज यादव ने युवक से पूछताछ करने लगे, इसी बीच आरोपी युवक ने दरोगा जी का कॉलर पकड़ लिया और उनका हाथ मोड़कर हाथापाई शुरू कर दी।मौके पर मौजूद कांस्टेबल सुनील ने बमुश्किल से दरोगा मनोज को आरोपी युवक से छुड़ाया, दरोगा मनोज यादव की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक की गिरफ्तारी कर ली गई है है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया की कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा साथ ही अराजकता नहीं सही जायेगी, चाहे वह कोई भी हो।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.