Friday, September 4, 2026

दरियापुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान हादसा, बालकनी गिरने से एक की मौत, कई लोग घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुजरात के दरियापुर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि रथ यात्रा के दौरान एक इमारत की बालकनी गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, रथ यात्रा के मार्ग में एक इमारत की दूसरी मंजिल की बालकनी का हिस्सा धराशाई हो गया। इस दौरान कई लोग भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए नीचे खड़े थे। श्रद्धालुओं पर बालकनी की हिस्सा गिरने से भगदड़ मच गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज के दौरान मेहुल पांचाल (36) की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि रथ यात्रा मार्ग के सभी खतरनाक और जर्जर इमारतों को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिया जाना चाहिए। कडियानाका के पास जहां यह हादसा हुआ, वह इमारत भी जर्जर थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में प्रशासन की ओर से नोटिस दिया गया था या नहीं।

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कडियानाका के पास एक पुराने घर में उसका मालिक तीन अन्य लोगों के साथ रथ यात्रा देखने के लिए खड़ा था। इसी दौरान अचानक वह स्लैब से नीचे गिर गया। फिलहाल 11 लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। सभी को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। दावा यह भी किया जा रहा है कि हादसा उक्त हुआ जब जब रथ यात्रा के दौरान ट्रकों से आसपास के लोगों को प्रसाद बांटा जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब लोग प्रसाद लेने के लिए नीचे उतरे तो बालकनी गिर गई और कई लोग उसकी चपेट में आ गए। हालांकि, रथ यात्रा बिना किसी बाधा के आगे बढ़ रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.