Saturday, September 5, 2026

दबिश के दौरान महिला को एसओ ने जड़ दिया थप्पड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर थाना एसओ पर दबिश के दौरान एक महिला को थप्पड़ मारने के विरोध में स्थानीय लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए जपद ऊधम सिंह नर के एसएसपी का घेराव कर पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। ग्रामीणों ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला संग अभद्रता करने के मामले में सीओ बाजपुर को पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एसओ राजेश पांडे महिला को थप्पड़ मरते हुए नजर आ रहे हैं।

गदरपुर थाना क्षेत्र के ठंडा नाला गांव में आधी रात पुलिस की दबिश से हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने एक व्यक्ति को जबरन ले जाने की कोशिश कर रही थी जिसका परिजनों ने विरोध किया जिससे नाराज एसओ ने विरोध कर रही एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एसओ महिला को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं. ग्रामीण इस पर एतराज जता रहे हैं इस दौरान नीली टीशर्ट पहने गूलरभोज चौकी इंचार्ज ने एसओ को समझाने की कोशिश की एसओ ने उसको भी झिड़क दिया काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस वहां से चली गई। पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे सभी ने मामले की जानकारी एसएसपी को दी पीड़ित ने बताया की कल देर रात गदरपुर एसओ राजेश पांडे गूलरभोज चौकी इंचार्ज और सिपाहियों के साथ उनके घर के बाहर पहुंचे जब वह बाहर आए तो उन्होंने कहा की उनके भाई का बेटे कहां है। उनके द्वारा तत्काल दोनों को बुला लिया गया, जबकि एक बेटा घर से बाहर था उन्हें पांच मिनट में आने की बात कही. इतना सुनते ही एसओ ने उनका हाथ पकड़ लिया जिसके बाद वे उन्हें अपने साथ ले जाने लगे जिसका परिवार के लोगों ने विरोध किया इस दौरान एसओ अपना आपा खो बैठे जिसके बाद उन्होंने महिला को थपड़ जड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.