Friday, September 4, 2026

दबंग युवकों रोकना पुलिस को पड़ा भारी,सिपाही के सिर पर फोड़ी बोतल, दरोगा से हाथापाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । जनपद के नानकमत्ता में सड़क पर बाइक लहराकर चल रहे बाइक सवार युवकों को टोकना भारी पड़ गया। युवकों ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया। सिर पर बोतल लगने से सिपाही बेहोश हो गया। युवकों ने दरोगा के साथ हाथापाई भी की। आसपास के लोगों को आता देख हमलावर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम कोतवाली सितारगंज में तैनात दरोगा राकेश सिंह रौंकली और सिपाही अर्जुन सिंह निजी वाहन से ग्राम उमरुखुर्द खटीमा निवासी नदीम के खिलाफ गोवंश संरक्षण एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत न्यायालय से जारी से गैर जमानती वारंट तामील कराने खटीमा जा रहे थे। ग्राम बिडौरा मझोला में उनके वाहन के सामने तीन युवक अपनी बाइक लहराते चल रहे थे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें बाइक ठीक से चलाने को कहा। इस पर तीनों ने अपनी बाइक उनके वाहन के सामने रोक दी और दरोगा व सिपाही पर बोतल से हमला कर दिया। सिर पर बोतल लगने से सिपाही अर्जुन सिंह बेहोश हो गए। विरोध करने पर तीनों हमलावर दरोगा से भी भिड़ गए। इसी समय आसपास के ग्रामीण एकत्रित होने लगे। इस पर हमलावर बाइक लेकर भाग गए। घायल सिपाही को दरोगा ने अस्पताल में भर्ती कराया। अर्जुन सिंह ने नानकमत्ता थाने में तहरीर सौंपी।

रोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – वीर सिंह, सीओ

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.