Saturday, September 5, 2026

थापर रोड निर्माण को लेकर बीजेपी नेता ने कीचड़ में बैठकर किया विरोध ,कल करेंगे निगम में प्रदर्शन।मेयर के खिलाफ गुस्सा बरकरार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थापर रोड निर्माण को लेकर स्थानीय नागरिकों का गुस्सा बरकरार है आज इसी कड़ी में आज बीजेपी नेता सोनू गगनेजा ने टूटी सड़क पर फैले कीचड़ में बैठकर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।उन्होंने यह भी आरोप लगाते हुए कहा कि विगत 9 माह से सिंह कॉलोनी से भूरारानी रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर निगम ने 9 माह पहले शिलान्यास किया था शिलान्यास के उपरांत ठेकेदार ने रोड को खोद दिया व मिट्टी का भराव कर छोड़ दिया। 9 माह बाद भी रोड का निर्माण नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों में रोष है।रोड पर पड़ी मिट्टी लोगों के घरों ,दुकानों में जा रही है साथ ही मिट्टी के उड़ने से लोगों के स्वास्थ्य खराब हो रहा है।जिसकी शिकायत अनेकों बार नगर निगम को बताने के बावजूद भी रोड का निर्माण नहीं हो रहा है ।गुस्साए लोगों ने यह भी कहा कि गत दिनों मोहल्ले के नागरिकों ने विधायक शिव अरोरा से मुलाकात की थी व उन्हीं के कहने पर निगम का घेराव स्थगित किया था, विधायक का आश्वासन भी थोथा साबित हुआ।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा,ज्ञानेंद्र शर्मा,सुरेन्द्र चोधरी,कपिल कालरा,विजय परूथी,राजेंद्र अधिकारी, बंटी कालरा,पुष्पेंद्र शर्मा,दीपांशु शर्मा,योगेश भारद्वाज,राकेश शर्मा,प्रेम पाल ,विजय कुमार,सुमित जोली,प्रदीप गर्ग,अशोक नरूला,महेश रस्तोगी,अमित सिंह,सुशील खुराना,हरविंदर सिंह,मनप्रीत सिंह,जय प्रकाश,अमित सिंह,पंकज कुमार,जगदीश सिंह,अनिल नेगी,राजन ठुकराल,विक्रम सिंह,गुलाब सिंह आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.