भोंपूराम खबरी, पंतनगर। क्षेत्राधिकारी आशीष भारद्वाज की अध्यक्षता में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसके तहत पंतनगर के ग्राम जवाहर नगर पंचायत भवन में ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल व विशिष्ट व्यक्ति तथा फरियादियों के साथ गोष्ठी की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भारद्वाज ने ग्राम वासियों की समस्याओ को सुना तथा संबंधित बीट अधिकारी व कर्मचारियों को समस्याओं के तत्काल निवारण हेतु आदेशित किया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा बताई गई चार समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पंतनगर मदन मोहन जोशी, उनि. प्रकाश सिंह बिष्ट, कांस्टेबल भोपाल सिंह व कृपाल बोरा मौजूद थे।




