Friday, September 4, 2026

थाना दिवस पर एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। थाना दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने लोगों की समस्याएं सुनी और अपने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इंदिरा चौक पर आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर को अपनी समस्याएं बताई। जिस पर एसएसपी कुंवर ने थाना स्तर से लंबित समस्याएं के निस्तारण के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये तथा फरियादियों को उनकी समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया। एसएसपी कुंवर ने बताया कि जनपद में प्रत्येक माह के पहले और अंतिम शनिवार को प्रत्येक थाना क्षेत्र में थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिससे लोग अपनी समस्याएं यहां आकर बता सके और मौके पर ही निस्तारण होने वाली समस्याओं का निराकरण पा सके। उन्होंने कहा कि आमतौर पर कई लोग कोतवाली में जाने से हिचकिचाते हैं, ऐसे में यह थाना दिवस उन लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किया गया है। उन्होने बताया कि जिन का समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं हो सकता है उसके समाधान के लिए पुलिस अपने स्तर से हर संभव प्रयास करेगी। इस दौरान सीओ अमित कुमार, सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल विजेंद्र शाह, एसआई प्रदीण सिंह, कांस्टेबल चंद्रा आर्य, जानकी डोभाल, डीएस राणा मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.