Saturday, September 5, 2026

तो क्या आफताब पूनावाला ने दून में फेंके श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्से?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, देहरादून। अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा का कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने वाले आफताब पूनावाला के शव को फेंकने से पहले उसके टुकड़े-टुकड़े कर देने की खबरों के बीच एक सनसनीखेज खबर आई है। सूत्रों के अनुसार पूनावाला ने दिल्ली पुलिस को बताया है कि श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े उसने देहरादून में फेंके हैं।

इस बीच देहरादून पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह श्रद्धा वाकर मामले में दिल्ली पुलिस को “हर संभव मदद” मुहैया कराएगी। पूनावाला ने माना है कि श्रद्धा के शरीर के कुछ हिस्सों को उसने देहरादून में अलग-अलग जगहों पर डंप किया था।

इसकी पुष्टि के लिए दिल्ली पुलिस आरोपी को दून ला सकती है। देहरादून पुलिस के अनुसार, “हमें अभी तक दिल्ली पुलिस से कोई औपचारिक कॉल नहीं मिली है, लेकिन अगर वे कोई मदद चाहते हैं, तो हम प्रोटोकॉल के अनुसार उनकी हर संभव मदद करेंगे।”

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.