Friday, September 4, 2026

तो क्या अनिल बलूनी होंगे उत्तराखंड के नए सीएम??????

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।सूत्रों की माने तो राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी सूबे के नए मुख्यमंत्री होंगे। ताजा जानकारी के अनुसार हाई कमान के आदेश पर गैरसैंण सत्र छोड़कर दिल्ली गए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा नेतृत्व ने नए नेता के लिए कुर्सी खाली करने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि त्रिवेंद्र सिंह रावत हाई कमान के समक्ष अभी भी 35 विधायकों के समर्थन की बात कह रहे हैं। लेकिन दिल्ली सूत्रों के अनुसार भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व प्रदेश में विकास की गति थमने और विधायकों के असन्तोष के कारण रावत को मौका देने के मूड में नहीं है। चर्चा यह भी है कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी सीएम बनने की दौड़ में शामिल है। फिलवक्त अभी सब कुछ भविष्य के गर्भ में है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.