Saturday, September 5, 2026

तेज़ बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में गरज के साथ आंधी-पानी । उच्च 18। हवाएं पूदपू 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा। बारिश की 100% संभावना मौसम विभाग द्वारा की गई है।

हल्द्वानी समेत कई इलाकों में देर रात से गरज के साथ हो रही बारिश अभी भी जारी है पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है लगातार हो रही बरसात के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे कि ठंड में इज़ाफ़ा हो गया है। मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है साथ ही पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है. पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हो रही है जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके अलावा कुमाऊं मंडल के जनपदों के कुछ स्थानों और गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने व गर्जन के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.

पश्विमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। 21 मार्च मंगलवार को भी राज्‍य के अधिकतर इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। तड़के से बारिश होती रही, जिससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड महसूस की जा रही है। ठंड लौट आई है। बारिश से सड़कों पर आवाजाही कम है। मंगलवार को देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार में बारिश का दौर जारी रहा। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक यहां बारिश होती रही। वहीं इससे पहले सोमवार को गंगोत्री, यमुनोत्री की ऊंची चोटियों व केदारनाथ व बदरीनाथ धामों में सोमवार को बर्फबारी हुई। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गर्जन के साथ ओलावृष्टि और आंधी को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, अल्‍मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं कुछ स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में लीती में 26, कान्हाताल में 24. शामा लोहाघाट में 20.5, निकलट में 18, धनोल्टी में 16, चकराता द्वाराहाट में 15, पौड़ी लैंसडाउन में 12, नैनीताल में 11.5, सहस्त्रधारा और मुक्तेश्वर में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है. लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग का कहना है कि 21 मार्च को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि, ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है.

मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च से लेकर 23 मार्च तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज़ बरसात हो सकती है. 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम के बदले मिजाज के बाद एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है. लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिए हैं. सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हैं. उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में भी गरज के साथ ( आंधी पानी ) तेज़ बरसात की संभावना बनती हुई दिख रही है.मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आगामी 24 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके चलते आज सुबह से अमूमन अधिकांश जिलों में रुक रुक कर बारिश हो रही है। देहरादून सहित राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार 20 मार्च को सुबह से बादल छाए हुए थे। राज्य के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आज ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हालांकि, बर्फबारी तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई तक हो सकती है। 22 और 23 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 मार्च को फिर से राज्यभर के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी हो सकती है। इस दिन भी राज्य में बारिश, ओलावृष्टि और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया।

मार्च के महीने में हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने कास्तकारों के लिए काफी परेशानी बढ़ा दी है।ओलों से न केवल फल, फूल, सब्जी और काश्तकारी का नुकसान हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.