Friday, September 4, 2026

तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को किया घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं : हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दोलिया के दौलिया नंबर 2 में शनिवार अपराह्न 4 बजे घर के पास ही खेत में एक तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को किया घायल

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने यहां निवासी दया कृष्ण चोपड़ा उम्र 65वर्ष व उनके पोते भूवित चोपड़ा उम्र 5वर्ष पर हमला कर दिया, आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर दोनो को बमुश्किल तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया तेंदुए के हमले से दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को 108सेवा की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है।

तराई पूर्वी एवं तराई केंद्रीय प्रभाग के जंगलों के समीप बसे तमाम गांवों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुओ की सक्रियता बढ़ती जा रही है। शनिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज से सटे दौलिया नंबर 2 में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.