Saturday, September 5, 2026

तीसरी बार PM बनेंगे मोदी, शपथ ग्रहण की तारीख तय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। लोकसभा चुनावों में भाजपा की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए गठबंधन ने चुनावों में 292 सीटें हासिल की हैं। इनमें से भाजपा ने अपने दम पर 240 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में एनडीए तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और समय तय हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून की शाम को हो सकता है। तीसरी बार शपथ लेते ही नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा।

बता दें कि तीसरी बार शपथ लेते ही मोदी देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे जो लगातार तीसरी बार जीते और देश के प्रधानमंत्री बने। *इससे पहले यह रिकॉर्ड पं. जवाहर लाल नेहरू के नाम है,* लेकिन अब मोदी ने उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.