Friday, September 4, 2026

तीर्थ यात्रियों की बस में लगी आग, बमुश्किल बची जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। चारधाम जा रहे गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस में बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। गुजरात के 21 यात्रियों से भरी बस यमुनोत्री जा रही थी। कटापत्थर पुल के पास अचानक बस में शॉट सर्किट होने से आग लग गयी। बस धू-धूकर जलने लगी। बस से धुंआं निकलता देख सवारियों ने बस को रुकवाया और सभी ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई।  दौरान बस आग का गोला बन गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग व डाकपत्थर पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। जिससे बस का ढांचा तो बच गया। लेकिन बस में रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया। शनिवार को गुजरात के 21 यात्रियों ने हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए बस बुक कराई। बस में सवार होकर सभी यात्री यमुनोत्री जा रहे थे। कटापत्थर के पास पुलिया पर जैसे ही बस पहुंची बस में धुआं निकलने लगा। बस में सवार यात्रियों ने जब बस से धुआं निकलते देखा तो चालक को बस रोकने को कहा। तभी देखा की बस धू धूकर जलने लगी। किसी तरह से यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गयी। स्थानीय लोगों व यात्रियों की सूचना पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मय फोर्स व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग व पुलिस कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.