Friday, September 4, 2026

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने से योजनाओं में वृद्धि आएंगी,रश्मि रस्तोगी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। तीरथ सिंह रावत की मुख्यमंत्री पद पर ताजपोशी होने से भाजपा महिला मोर्चा द्वारा भगत सिंह चौक पर मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री श्वेता मिश्रा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने महिलाओं को जो सौगात अपनी योजनाओं के रूप में दी है उसका लाभ हर अंतिम छोर पर बैठी महिला तक पहुंचाने की जिम्मेदारी नए नेतृत्व व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं पर है। तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने से इन योजनाओं में वृद्धि आएंगी और महिलाओ के उत्थान के लिए नई योजनायें भी बनायीं जाएँगी।

भाजपा की कुमांऊ मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रश्मि रस्तोगी ने कहा कि तीरथ सिंह की ताजपोशी से कार्यकर्ताओ का उत्साह और बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि वह स्वच्छ छवि व ईमानदार छवि के धनी है। 2022 का चुनाव नजदीक है और सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में इस चुनाव में भी भाजपा का कमल खिलाएंगे। इस दौरान फरजाना बेगम, ममता राठौर, सरिता चैधरी, दीपा राय, सुमन तिवारी, मिथलेश, अंजली नेगी, ओमवती, माया देवी, रीना जग्गा, राजेश जग्गा, राकेश सिंह, सुशील यादव, कविता, परवेज खान, राजेश गर्ग, संजीव शर्मा, मीना गंगवार, सुलेखा वैद्य, रामा देवी ठाकुर आदि मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.