Friday, September 4, 2026

तीन साल पहले कबाड़ में बेची बाइक, अब मालिक के पास पहुंचा चालान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। करीब तीन साल पहले सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को कबाड़ी को बेचने के बाद अब बाइक मालिक के पास चालान पहुंचा है। मालिक ने चालान देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने कबाड़ी से जानकारी ली तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइक मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

उत्तराखंड से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है मामला और रुड़की से सामने आया है जहां सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बहादराबाद थाना क्षेत्र के भौरी निवासी कंवर चंद ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2014 में उन्होंने एक बाइक खरीदी थी। करीब तीन साल पहले कोर कॉलेज के पास सड़क हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

इंश्योरेंस कंपनी ने बाइक का इंश्योरेंस उन्हें दे दिया था। बाइक बहादराबाद निवासी एक कबाड़ी को बेच दी थी। अब कुछ दिन पहने उनके पास बिजनौर पुलिस की ओर से बाइक का चालान कटने की जानकारी दी गई है। उन्होंने इस संबंध में कबाड़ी से जानकारी ली तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। आरोप है कि कबाड़ी ने बाइक का इंजन किसी और बाइक में लगाकर कटान के लिए आई बाइक के कागजातों का इस्तेमाल किया है। बाइक मालिक ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.