Friday, September 4, 2026

तीन विश्वविद्यालय कराएंगे सिविल सेवा की तैयारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालय डिग्री पाठ्यक्रमों के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराएंगे। इस कड़ी में तीन विश्वविद्यालयों में संघ लोक सेवा आयोग और राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए दून विश्वविद्यालय, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश कैंपस और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कोचिंग सेंटर शुरू किए जाएंगे।

उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में चयनित उत्तराखंड के युवाओं को प्रोत्साहन के रूप में प्रति छात्र 50 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। अब उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जा रहा है। इसके लिए उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद से उच्च शिक्षा विभाग ने अनुबंध किया है। इसके माध्यम से स्वरोजगार के साथ ही स्टार्टअप स्थापित करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि कोचिंग सेंटर शुरू करने की प्रक्रिया गतिमान है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं को बड़ी सहायता मिलेगी। उद्यमिता विकास के नए पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.