Saturday, September 5, 2026

तीन माह आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  समग्र शिक्षा, उत्तराखंड एवं जिला उधम सिंह नगर शिक्षा विभाग के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिसई, किच्छा, रूद्रपुर विकासखंड में तीन माह से चल रहे रानी लक्ष्मीबाई बालिका सुरक्षा कार्यक्रम आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन कराटे प्रतियोगिता कराकर किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य जाहिद अली ने कहा कि उत्तराखंड सरकार व समग्र शिक्षा की यह मुहिम छात्राओं का आत्मबल बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि शिविर में अच्छी तरह प्रशिक्षण लेकर अपने परिजनों व सहेलियों को भी आत्मरक्षा के तौर-तरीकों के बारे में बताएं।  शिविर में प्रशिक्षिका हिमा भट्ट द्वारा छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना, पेन के जरिए हमला करना, दुपट्टे के इस्तेमाल से अटैकर को धूल चटाना जैसी तकनीकों के साथ साथ छात्राओं को की-होंन में ब्लॉक, पंच, किक, काता, रोल, थ्रो एवं महत्वपूर्ण तकनीकों को सिखाया गया।

शिविर में जिला जु–जित्सू एसोसिएशन उधम सिंह नगर के महासचिव व प्रशिक्षक सेंसेई ऋषि पाल भारती द्वारा छात्राओं में खुद की रक्षा का आत्मविश्वास जगाया गया, ताकि वे किसी भी परिस्थिति का सामना खुद कर सकें। ओर उन्होंने कहा कि सभी बालिकाएं स्वयं की रक्षा करना सीखें। अगर कोई आपके प्रति गलत नीयत रखता है या आपकी इच्छा के विरुद्ध कार्य करता है। उसकी तत्काल अपने अभिभावकों, स्कूल में हैं तो स्कूल प्रबंधन और पुलिस को जरूर जानकारी दें। अपराधी को कानूनी कटघरे में लाने के लिए किसी भी प्रकार का भय या संकोच नहीं होना चाहिए। अपराधी को माफ करने या छोड़ने से ही अपराध बढ़ता है। कानून सभी के लिए बराबर हैं। अतः प्रत्येक बालिकाएं सबल बने तथा आत्मरक्षा की शिक्षा पाए जिससे निडर व बेखौफ होकर जीवन को जीया जा सके। आगे जिला जुजित्सू संघ, ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेंसई जॉनी हिराम तिग्गा ने कहा कि बेटियां अपराजिता बनें ताकि उनको कोई हरा न सके। स्कूल और कोचिंग जाते समय या फिर बाजार में यदि कोई आप पर फब्तियां कसे या अभद्रता करे तो इसे नजर अंदाज न करें। ऐसी हरकतों के खिलाफ आप मुखर हों ताकि मनचलों का मनोबल न बढ़ सके। ऐसी घटनाओं में यदि आपने चुप्पी साधी तो ऐसे अपराध बढ़ेंगे। इसलिए अपने साथ होने वाली घटनाओं के साथ पास-पड़ोस में आपराधिक गतिविधियां होने पर भी इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

प्रतियोगिता में अंडर 12 वर्ष  बालिका कुमिते स्पर्धा में वैष्णवी ने स्वर्ण, मेनका ने रजत, किरण और साजिया ने कांस्य पदक, 14–15 कैडेट आयु बालिका वर्ग की 40 किग्रा भार में हेमप्रभा ने स्वर्ण, ईरम ने रजत, गुनगुन जोशी और पायल ने कांस्य पदक, एवं 50 भार वर्ग में आंचल ने स्वर्ण, कुमकुम ने रजत, फरत और अर्पिता ने कांस्य पदक जीते। कार्यक्रम के समापन अवसर जिला जुजित्सू संघ, ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सेंसई जॉनी हिराम तिग्गा, महासचिव ऋषि पाल भारती, प्रधानाचार्य जाहिद अली, हिमा भट्ट सहित विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी अध्यापकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की मंजू खुलवे, विद्या वर्मा, ओम प्रकाश गंगवार, गोविंद राम गंगवार, ऋचा जोशी सभी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.