Saturday, September 5, 2026

तीन दिन बिगड़ेगा मौसम. डीएम ने जारी की एडवाइजरी.

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान / चेतावनी के सम्बन्ध को देखते हुए जिला अधिकारी पौड़ी ने जनपद के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।

पौड़ी गढ़वाल निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केन्द्र देहरादून द्वारा दिनांक 28.03.2024 को अपराहन 1.30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनाक 29.03.2024. 30.03.2024 व 31.03.2024 को कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि, कहीं-कहीं झोंकेदार हवायें (40-50) कि०मी० प्रति घंटा चलने की सम्भावना व्यक्त की गई है। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न सावधानियां बरतने हेतु निर्देशित किया गया है।

1- प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुये सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियन्त्रण बरता जाय।

2- किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के द्रभाष संख्या-01368-221840 पर तत्काल

उपलब्ध करायी जाये। जनपद / तहसील स्तर पर आई०आर०एस० प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी, अलर्ट स्थिति में रहेंगे। 3-

4- लोक निर्माण विभाग / राष्ट्रीय राजमार्ग/पी०एम०जी०एस० वाई०/ए०डी०बी० आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में अवरूद्ध / खोले गये मोटर मार्गों के सम्बन्ध में समय-समय पर नियमित

रूप से सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायी जायेगी। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक / ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बने रहेंगे। 5-

6- समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट सहित अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रहेंग।

– उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/ कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

 

8- अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेगें।

9- उक्त अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय।

10- विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी / सुरक्षा बरती जाय।

11- असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवगमन को अनुमति न दी जाय।

12- नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाय।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.