Saturday, September 5, 2026

तिहाड़ जेल में बंद टॉप गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान की हत्या हो गई है। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट के आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों योगेश टुंडा और अन्य ने तिहाड़ जेल में रॉड से हमला कर मार डाला।

टिल्लू ताजपुरिया पर योगेश टुंडा और उसके साथी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में 24 सितंबर 2021 में बदमाशों ने दिल्ली के टॉप मोस्ट बदमाश जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या कर दी थी। इस मामले में सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का नाम सामने आया था। टिल्लू पर हत्या, अवैध कब्जे और जबरन वसूली सहित अपराध के कई मामले दर्ज हैं। टिल्लू ताजपुरिया दिल्ली का नामी गैंगस्टर था। उस पर कई केस चल रहे थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.