Saturday, September 5, 2026

तिलक राज बेहड़ ने कहा पहली बार लगा पार्टी संगठन क़ो मेरी जरुरत नहीं है

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मदन बिष्ट के बाद अब कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ ने फिर से कांग्रेस संगठन और बड़े सवाल खड़े किए हैं तिलक राज ने कहा मुझे 21 साल हो गए हैं कांग्रेस में आए हुए लेकिन 20 सालों में मुझे कभी भी कांग्रेस में उपेक्षा जैसा कभी नहीं लगा पार्टी संगठन ने मुझे हमेशा सम्मान दिया और उधम सिंह नगर जिले को लेकर हर मुद्दे पर मुझसे बात की मुझसे वार्ता कि और वार्ता के बाद जो भी पार्टी ने निर्णय लिया।

 

मैंने उसका हमेशा सम्मान किया लेकिन पहली बार मुझे ऐसा लगा की पार्टी संगठन को मेरी जरूरत नहीं है फिर भी कोई बात नहीं संगठन समझता है और मैं कांग्रेस में हूँ, कांग्रेस में काम कर रहा हूं अस्वस्थ होने के बावजूद विधानसभा में मेरा पूरा ध्यान है मेरा बेटा भी काम कर रहा है मैं कांग्रेस से ही विधायक हूँ कांग्रेस के लिए ही काम कर रहा हूं ऐसे में कोई यह कह रहा है कि हमारे संपर्क में है ये तमाम चर्चाएं बेबुनियाद है पार्टी के काम कर रहा हूं और आने वाले समय में पार्टी को लगता है कि उनको मेरी जरूरत नहीं है निकाय चुनाव है सहकारिता है पंचायत है यह तमाम चुनाव संगठन के लोग देख लेंगे और जब लोकसभा का चुनाव आएगा तब तक डॉक्टर भी मुझे फिट घोषित कर देंगे तब मैं पार्टी के लिए काम करूँगा।

उनके अनुसार मैंने अपने 20 सालों में जिला पंचायत अध्यक्ष कॉपरेटिव अध्यक्ष 20 सालों बनाए है मैंने पार्टी क़ो खड़ा किया लेकिन अब पार्टी ने मुझे इस योग्य नहीं समझा मैं उनका आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे इस लायक नहीं समझा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.