Friday, September 4, 2026

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सुशील गाबा भी अपने साथियों के साथ यात्रा में हुए शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। आज निकली भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सुशील गाबा भी अपने साथियों के साथ यात्रा में शामिल हुए. अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर यह युवा नेता इस दौरान बिल्कुल अलग लुक में दिखे. धोती कुर्ता पहने हुए सुशील पूरे रास्ते पैदल पैदल चले। सुशील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह है. पिछले साल की तरह इस बार भी हर घर तिरंगा लहराएगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस आजादी के लिए लाखों देशभक्तों ने कुर्बानियां दी हैं. तभी आज हम आजाद देश में सांसे ले रहें हैं. देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है. 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र होगा। श्री गाबा ने युवाओं और महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि 15 अगस्त अर्थात स्वतंत्रता दिवस आने वाला है, उस दिन हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा होना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.