Saturday, September 5, 2026

तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक आयोजित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाएं जाने को लेकर गहनता से चर्चा की। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा मंडल अध्यक्ष चकिंत हुडिया के निवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें आगामी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रमों को सफल बनाए जाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश हुड़िया ने कहा कि हमारे देश की आन बान और शान हमारे तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की अलख जगाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिससे यह संदेश जन जन तक पहुंच सके। कार्यक्रम में भाजपा नेता अशोक हुडिया, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर, विधानसभा संयोजक हिमांशु सरकार, कार्यक्रम संयोजक राजेश सक्सेना, सहसंयोजक सुरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश भुडडी,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, अनिल जेटली, रोहित मुरादिया, जसवीर चीमा, सभासद रोहित सुदामा, सचिन बत्रा, उपदेश अरोरा, मनोज शर्मा, गौरव, हरीश रल्हन, आदि सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.