Saturday, September 5, 2026

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: 5 दिन से लापता हैं एक्टर गुरुचरण सिंह, पुलिस ने किया किडनैपिंग का केस दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। घर घर में मशहूर “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के सोढ़ी को लेकर खबर आई थी कि एक्टर 22 अप्रैल से लापता हैं. अब पुलिस ने इस केस में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है. IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज हुई है…

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी को लेकर खबर आई थी कि एक्टर 22 अप्रैल से वो लापता हैं. अब पुलिस ने इस केस में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है. IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज हुई है. पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है, जिसमें किडनैपिंग का मामला सामने आया है, बता दें कि गुरचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने कहा था- एसएचओ ने मुढे कॉल की थी और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो गुरचरण को जल्दी ही ढूंढ लेंगे.उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और वो खुश होगा. जहां भी वो इस समय है, बस रब उसकी खैर करें।

पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरचरण सिंह, 50 साल के हैं. पिछले 4 दिनों से लापता हैं. एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में गुरचरण 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे. 8:30 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और मुंबई नहीं पहुंचे, 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे, एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के हाथ अब एक CCTV लगा है, जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं. 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बताया जा रहा है. पुलिस ने जब फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं, रिपोर्ट्स की मानें तो गुरचरण की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं. वो अस्पताल में भी भर्ती थीं. पिता ने बताया कि अब वो ठीक हैं और घर पर हैं. आराम कर रही हैं. परिवार इस समय गुरचरण को लेकर चिंता में है. पर सभी लोग पॉजिटिव एटीट्यूड लेकर चल रहे हैं. सभी को कानून और भगवान में पूरा भरोसा है।

बता दें कि गुरचरण ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल अदा करके हर घर में अपनी पहचान बनाई थी. सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी गुरचरण के डायलॉग्स को लेकर न जाने कितने मीम्स बने. फिर एक समय ऐसा आया, जब उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो क्विट कर दिया. शो के साथ उन्होंने इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था, गुरचरण सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पिता पर प्यार लुटाते दिख रहे थे. दरअसल, एक्टर के पिता का बर्थडे था, वो बहुत खुश थे. ऐसे में गुरचरण ने वीडियो बनाकर पोस्ट किया था. फैन्स भी पिता और बेटे के बीच प्यार देख खुश हो रहे थे. गुरचरण का ये आखिरी पोस्ट था जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर किया था. तबसे अबतक गुरचरण का कोई अता-पता नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.