Friday, September 4, 2026

ताइवान में आया 7.2 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप, जापान में सुनामी का अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ताइवान की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से हिल गई। करीब 7.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके बाद जापान में सुनामी आने की चेतावनी जारी कर दी गई। ताइवान सरकार की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, बुधवार तड़के ताइवान की राजधानी ताइपे में भूकंप आया, जिसका केंद्र बिंदु ताइवान के ही हुआलिएन शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। समुद्र में 3 मीटर (9.8 फीट) ऊंची लहरें उठने की संभावना हैं, इसलिए मौसम विभाग ने जापान में सुनामी आने का अलर्ट भी जारी कर दिया। लोगों को समुद्री तटों से दूर जाने की सलाह भी दी गई है। देशभर में बचाव अभियान दलों को अलर्ट कर दिया गया है।

ताइवान में आया 7.2 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप, जापान में सुनामी का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भूकंप के झटके लगते ही बिजली भी गुल हो गई। पहाड़ दरक गए। पुल-सड़क सब हिलने डुलने लगी। कई शहरों में बहुमंजिला इमारतों के ढहने की खबरें भी हैं। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है। वहीं सुनामी आने की चेतावनी से लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार हॉर्न बजाकर लोगों को मौसम का पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है। पहाड़ों की तलहटी में और समुद्र के किनारे रहने वाले लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। पिछली बार सुनामी से हुए नुकसान से सबक लेकर इस बार जापान पूरी सतर्कता बरत रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.