Friday, September 4, 2026

ताइक्वांडो कोच गगनदीप सिंह ने जीता स्वर्णपदक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बाजपुर। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी हरीश सिंह व स्टेडियम कोच कुंदन पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 2 से 4 दिसम्बर को बुलंदशहर में 7वीं ड्रीम कप ओपन नैशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक गगनदीप सिंह ने प्रतिभाग किया था। 54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया और इसी के साथ गगनदीप सिंह की प्राइवेट अकादमी के विशु दिवाकर ने 68 किलोग्राम भारवर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबन्धक अजय कुमार विज,रश्मि विज,गौरव विज विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल ने इस उपलब्धि पर गगनदीप सिंह को शुभकामनाएँ प्रदान की। इस अवसर पर अर्जुन सिंह, धीरज पाण्डे, पीटर मार्शल, तेजेन्द्र कौर, प्रदीप पाण्डेय, जसपाल सिंह, के. के. जोशी, रविन्द्रपाल सिंह, विक्रम सिंह, अजय सिंह सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएँ उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.