Saturday, September 5, 2026

तरुण दत्ता व राकेश सिंह ने बंगाली कॉलोनी चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । वार्ड नंबर 35 आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के साथ भाजपा क़े वरिष्ठ नेता तरुन दत्ता व राकेश सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा रुद्रपुर विधान सभा सीट भाजपा को जिता कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भरोसे को कायम रखना हम सब का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने रुद्रपुर विधान सभा सीट पर बहुत ही कर्मठ योग्य और निष्ठावान शिव अरोरा को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुन दत्ता ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद यहां के बंगाली समाज के विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र पर विस्थापित पूर्वी पाकिस्तान शब्द लिखा जाने लगा था। जिसका बंगाली समाज ने विरोध किया, मगर इस मुद्दे पर किसी सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। पूर्वी पाकिस्तान शब्द लिखने से बंगाली समाज के लोग खुद को अपमानित महसूस करते थे। इस शब्द को हटाने के आश्वासन तो मिलता था, मगर शब्द नहीं हटता था। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद बंगाली समाज को अपमानित करने वाले विस्थापित पूर्वी पाकिस्तानी शब्द को हमेशा के लिए हटा दिया। इस पर भाजपा सरकार के प्रति बंगाली समाज में विश्वास बढ़ा।

राकेश सिंह ने कहा कि आज ऐसे लोग भाजपा के खिलाफ साजिश रच हैं जो महिलाओं का सम्मान तक करना नहीं जानते। किसी भी भद्र सम्मानित महिला पर अभद्र टिप्पणी करते हैं। जिसका प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आडियो है। उन्होंने ऐसे नेताओं से सावधान रहने को कहा। वक्ताओं ने कहा कि कुर्सी की खातिर यह नेता रोएंगे, गिड़गिड़ाएंगे। तमाम दुहाई देंगे, मगर हमे वोट की ताकत से ऐसे नौटंकीबाजों को जवाब देना होगा। सभी कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा को जिताना है, तभी हिन्दू संस्कृति की रक्षा हो पाएगी।

इस दौरान डॉक्टर सपन मिस्त्री, हरीश प्रदीप गौतम, गौरंग विश्वास, कंचन पंडित बाबू राय, परितोष सरकार, कृष्णा मूर्तिकार, नारायण पाल, भरत पाल, तरुण दत्ता, राकेश सिंह, गणेश राय, डॉक्टर मलिक, तपन हीरा काशीनाथ हाजरा, परिमल, डाल गुरु पद सरकार, शंकर पाल, जतिन भाई बाबू, अनूप राय विश्वजीत मंडल, किशोर विश्वजीत सरकार एवं पार्षद पति विनय विश्वास आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.