Friday, September 4, 2026

तमंचे के साथ वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, युवक को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लक्सर।  अवैध हथियारों की नुमाइश कर सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही के सम्बन्ध में एसएसपी अजय़ सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करते हुए पुलिस टीम द्वारा पड़ताल कर आरोपी युवक शिवम उर्फ़ डीएम को जसोदरपुर तिराहा सुल्तानपुर से अवैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस के साथ दबोचा गया।

युवक द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर दबंगई दिखाते हुए वीडियो पोस्ट करने के सम्बन्ध में शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही की पकड़े गए युवक की पहचान शिवम उर्फ़ डीएम पुत्र राजकुमार निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के रूप में हुई जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तंमचा मय 04 जिंदा कारतूस 12 बोर के बरामद किए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.