Saturday, September 5, 2026

डॉ. मल्लिका नड्डा बनीं स्पेशल ओलंपिक एशिया के एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्ष, 35 देशों का करेंगी प्रतिनिधित्व

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा को तीन साल की अवधि के लिए एक और महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्हें स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक ने सलाहकार परिषद (एडवाइजरी काउंसिल) की अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दें कि डॉ. मल्लिका नड्डा पिछले 30 साल से ज्यादा समय से दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अब वह एशिया पैसिफिक रीजन के 35 देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी।

1991 में बीजेपी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ विवाह के बाद उन्होंने बिलासपुर में चेतना संस्था की नींव रखी थी। यह संस्था दिव्यांगजनों के साथ ही महिला सशक्तीकरण एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी कार्यरत है।

कई अवार्डों से हुई हैं सम्मानित

वर्ष 1999 में बिलासपुर की 10 पंचायतों से शुरू हुई यह संस्था आज 150 से ज्यादा पंचायतों में काम कर रही है। इस संस्था के साथ डॉ. मल्लिका ने कई समाज सुधार के काम किए। जिसके लिए वर्ष 2010 में उन्हें राजीव गांधी मानव सेवा अवार्ड से अपने अतुल्य प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.