Friday, September 4, 2026

डी.पी.एस सीनियर क्रिक्रेट टूनामेंट के छटे दिन का मैच डीपीएस वारियर के नाम रहा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने के लिए और युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में डी.पी. एस. सीनियर क्रिक्रेट टूनामेंट के छटे दिन का मैच डीपीएस वारियर(डीपीएस क्रिकेट अकादमी) और उत्तरकाण्ड क्रिकेट अकादमी हल्द्वानी के बीच खेला गया |
उत्तरकाण्ड क्रिकेट अकादमी हल्द्वानी ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया | पहले बल्लेबाज़ी करते हुए डीपीएस वारियर की टीम ने 40 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 405 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया जिसमे कौशल यादव ने 147 रनों की एवं मानव अरोरा ने 101 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली |
जवाब में उत्तरकाण्ड क्रिकेट अकादमी हल्द्वानी की टीम 7.3 ओवरों में 28 रनों पर आल आउट हो गई | डीपीएस वारियर की तरफ से आदर्श यादव ने 5 विकेट और सत्यम यादव ने 3 विकेट लिए | उत्तरकाण्ड क्रिकेट अकादमी हल्द्वानी की तरफ से काशिम अली ने 2 विकेट लिए|
दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में डीपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट स्वर्गीय बीरपाल सिंह के याद में कराया जा रहा है |
दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी के साथ मिल कर सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया और विजयी टीम डीपीएस वारियर को बधाई दी |
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों से प्रतिभाएँ को निखरने का मौका मिलता है और बाद में यहीं सब खिलाड़ी प्रदेश और देश के लिए खेल कर सभी को गौरवान्वित करते है।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक खेल प्रेमी और बच्चें मैच देखने के किए उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.