भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। 21 वीं सदी में छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ सहशैक्षिक गतिविधियों का होना भी अत्यावश्यक है । इन्हीं सब के विकास के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने मॉरीशस में आयोजित 24वीं गुणवत्ता पहल शिखर सम्मेलन-2023 में भाग लिया। इस सम्मेलन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनमें दिल्ली पब्लिक स्कूल ,रुद्रपुर ने प्रतिभाग किया अपितु विजय भी प्राप्त कर स्कूल सहित राज्य का नाम रोशन किया।
केस स्टडी प्रस्तुति – प्रथम स्थान,वाद-विवाद – डी.पी.एस.रूद्रपुर ने भाग लेने वाले 25 स्कूलों में से प्रतिष्ठित शीर्ष 10 में जगह बनाई।सांस्कृतिक कार्यक्रम – टीम डी.पी.एस. ने अपनी उल्लेखनीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त किया।
कवि सम्मेलन में अपनी काव्य प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक विशेष पुरस्कार अर्जित किया। सार्वजनिक भाषण – एक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम में चौथा स्थान हासिल करना जहां केवल शीर्ष 6 को सम्मानित किया गया था। पोस्टर और स्लोगन (कला) – डीपीएसआर की कलात्मक प्रतिभा ने उन्हें दूसरा स्थान दिलाया। समग्र प्रदर्शन – में असाधारण प्रयासों ने उन्हें 29 स्कूलों में से पहली रैंकिंग के साथ शिखर पर पहुंचा दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष और उल्लास का क्षण है कि विद्यालय के छात्रों को देश के बाहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ और छात्रों ने उसमें विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।यह विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय है।हमारा प्रयास आगे भी रहेगा छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होता ही रहें।
श्री सिंह ने इस अवसर पर छात्रों और विजयी छात्रों के अभिभावकों और शिक्षकों को बहुत बहुत बधाई दी। जिन विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया एवं पुरस्कार जीते, उनके नाम इस प्रकार हैं। गौरांग कटियाल, कुशाग्रति भल्ला, सिदक गंभीर, अहम खुग्गर, मोनल सिन्हा, ओजस सिंहल, उदय सिंह, ग्रेशल गुंबर, उमामा इकबाल, सवनूर कौर चावला, अक्षता शुक्ला तथा प्रतिष्ठा दीक्षित।




