Friday, September 4, 2026

डी.पी.एस. के छात्रों ने एक बार फिर लहराया परचम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शिक्षा के साथ -साथ विज्ञान और तकनीकी ज्ञान भी 21वीं सदी में शिक्षा का अनिवार्य हिस्सा है ।दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर शिक्षा की गुणवत्ता के लिए समय -समय पर अनेक कीर्तिमान स्थापित करता रहता है ।

डी.पी.एस. के छात्रों ने एक बार फिर लहराया परचम

आज़ादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिज्ञासा विज्ञान महोत्सव 2022 का आयोजन विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय (CSIR) द्वारा आयोजन कराया गया जिसमें देश के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों की 2430 प्रविष्टियों में से 150 को चुना गया जिसमें 75 प्रविष्टियों छात्रों को निर्णायक मंडल ने पुरस्कृत किया।

डी.पी.एस. के छात्रों ने एक बार फिर लहराया परचम

इस प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के कक्षा 10 के ऐश्वर्या, दक्ष,वसुंधरा को साइस फिक्सन में द्वीतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा एनिमेटेड विडीयों में तृतीय पुरस्कार चिराग ,कृश,सात्विक को 10 हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने कहा कि यह अवसर विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का अवसर है । विद्यालय ही वह माध्यम है जहाँ पर छात्र हमेशा कुछ ना कुछ नया सीख सकता है।

सिंह ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस तरह के अवसर प्रदान करता रहता है एवं सदैव प्रयासरत रहता है कि विद्यार्थी एवं शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.