Friday, September 4, 2026

डीजे पर डांस के दौरान गोली लगने से दुल्हे के भतीजे की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। रूड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में देर रात शादी में बज रहे डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जाता है कि मृतक दुल्हे का भतीजा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। यहां विक्रम के पुत्र सतनाम की शादी थी। रात को पार्टी के दौरान डीजे पर नाच गाना चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच गांव के ही श्रवण कुमार उर्फ पप्पू ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में 14 वर्षीय परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना से विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गयी। शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जाता है कि जिसने गोली चलाई थी मृतक उसकी का भतीजा था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.