भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। प्रदेश के डीजीपी अभिनव कुमार द्वारा आज कोलवाली परिसर में जलन सुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें उन्होंने नगर व निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आये फरियादियों की कानून व्यवसथा सम्बंधी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराने का भरोसा दिया।
जनसुनवाई के दौरान अपनी शिकायत लेकर आये एक दिव्यांग व्यक्ति के साथ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा बदसलूकी करने का मामला भी सामने आया। जो चर्चा का विषय बना रहा। बताया जाता है कि डीजीपी के जनसुनवाई कार्यक्रम में एक दिव्यांग व्यक्ति दीपक सुयाल अपनी एक शिकायत लेकर पहुंचा था। जब वह कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करने लगा तो गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे प्रवेश करने से रोक दिया। जब उसने बताया कि वह डीजीपी से शिकायत का समाधान कराने को जा रहा है तो पुलिसकर्मियों ने उससे बदसलूकी करते हुए उसे पकड़कर उठा लिया और कोतवाली में ले जाकर बैठा दिया। यह सारा दृश्य सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। दीपक सुयाल को पूर्व में कमिश्नर व कई अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। दीपक आईटी एक्ट सम्बंधित मामले को लेकर कई दिनों से अधिकारियों के पास चक्कर काट रहा था। जिसमें सुनवाई न होने पर आज वह डीजीपी के सामने अपनी समस्या रखना चाहता था। लेकिन पुलिस द्वारा उससे बदसलूकी कर उसे अंदर नहीं जाने देने से गेट पर बबाल हुआ।




