Saturday, September 5, 2026

डीएम युगल किशोर पंत ने चखा फरियादियों को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। के कलेक्ट्रेट परिसर में बीते 15 अगस्त से संचालित हो रहे ”अतिथि सेवा” के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले आर्थिक रूप से कमजोर फरियादियों और जरूरतमंदों के लिए शुरू की गई निशुल्क भोजन व्यवस्था का आज एकाएक डीएम युगल किशोर पंत निरीक्षण करने पहुंच गए….मौके पर पहुंचने के बाद डीएम ने फरियादियों के लिए बनने वाले निशुल्क भोजन का स्वाद भी चखा….इस दौरान मौके पर एसडीएम रुद्रपुर प्रत्यूष सिंह और एसडीएम मनीष बिष्ट भी ने भी सरकारी भोजन का स्वाद लिया।

 

भोजन करने के बाद जब हमने जिलाधिकारी से पूछा कि सर भोजन कैसा बना है तो जिलाधिकारी भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आए….भोजन चखने के बाद जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने बड़े विनम्र तरीके से खुद ही अपनी थाली भी धोई….दरअसल बीते 15 अगस्त को रुद्रपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी दर्शन सिंह से फीता कटवाकर डीएम द्वारा शुरू की गई अतिथि सेवा का शुभारंभ किया था….हम आपको बता दें कि अतिथि सेवा का उद्देश्य कलेक्ट्रेट परिसर में दूर-दरार से आने वाले फरियादियों और जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन मुहैया कराना है….कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित होने वाली इस योजना का संचालन जिला प्रशासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं कर रही है।

डीएम युगल किशोर पंत ने चखा फरियादियों को दिए जाने वाले निशुल्क भोजन

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.