Saturday, September 5, 2026

डीएम ने दिल्ली-नैनीताल हाइवे चौड़ीकरण का किया निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर के बीच से होकर गुजर रहे नैनीताल हाइवे के चौड़ीकरण की कवायद एक बार फिर शुरू हो गयी है। चौड़ीकरण के लिए जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने एनएचएआई समेत राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ अटरिया मोड़ से लेकर डिग्री कालेज तक सडक़ का निरीक्षण किया। इस दौरान सडक़ चौड़ीकरण के लिए नाप जोख भी की गयी। अतिक्रमण के चिन्हीकरण को लेकर व्यापारियों में एक बार फिर हडक़ंप मच गया है। बता दें कि रुद्रपुर में हाईवे पर पूर्व में फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित था। व्यापारियों के विरोध के बाद हाईवे का प्रस्ताव खारिज हो गया। अब हाइवे का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसके लिए एनएचएआई ने कवायद शुरू कर दी है। इसी को लेकर ने मंगलवार को एनएचएआई की परियोजना अधिकारी मीनू कुमारी, एसडीएम प्रत्युश सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ अटरिया मोड़ से लेकर बार्डर डिग्री कालेज तक सडक़ का मुआयना किया। इस दौरान सडक़ के चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर नपाई भी की गयी। रोडवेज के पास राममनोहर लोहिया मार्केट और सुपर मार्केट के पास अधिकारियों ने सडक़ के बीच से दोनों ओर नपाई की है। जिससे वहां के व्यापारियों हडक़म्प मच गया। सडक़ के बीच से दोनों ओर चौड़ीकरण किया जाता है तो दोनों ओर की कईं दुकानें चौड़ीकरण की जद में आनी है। राम मनोहर लोहिया मार्केट का तो अस्तित्व ही समाप्त हो सकता है। फिलहाल चौड़ीकरण के लिए हुई नपाई से अब व्यापारियों को दुकानें उजडऩे का भय सता रहा है। निरीक्षण के दौरान डीएम युगल किशोर पंत ने कहा कि पूर्व में नैनीताल हाईवे पर फ्रलाईओवर प्रस्तावित था अब फ्रलाईओवर नहीं बन रहा है। अब हाईवे का चौड़ीकरण होना है। सर्विस लेन,ग्रीन बेल्ट और फुटपाथ के लिए सडक़ का चौड़ीकरण किया जाना है। इसी के लिए मुआयना किया गया है। मार्च में चौड़ीकरण के एनएचआई का टेंडर होगा। उसके बाद नया प्रस्ताव शासन को भेजा जायेगा। डीएम ने कहा कि चौड़ीकरण की जद में जो भी निर्माण आयेंगे उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.