Friday, September 4, 2026

डीएम ने दिए शतप्रतिशत वैक्सीनेशन किये जाने के निर्देश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। डीएम  रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से जनपद के चिकित्सा अधीक्षको से अब तक कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज की प्रगति की गहनता से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा अधीक्षक अपने क्षेत्र में आईइसी, सोशल मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों, एनजीओ के माध्यम से वृह्द रूप से प्रचार प्रसाार करते हुये अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिये प्रेरित करें। उन्होने सम्बन्धित डाॅक्टरों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में स्वंय का वीडियो बनाये कि जिन्होने प्रथम डोज के 84 दिन पूरे कर लिये है वे दूसरी डोज भी लगाने का संदेश बनाकर प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिन क्षेत्रों में प्रथम डोज हेतु अभी भी कुछ लोग छुटे है उन स्थानों पर अपने स्तर से विशेष प्रयास करते हुये वैक्सीनेशन को सतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें। उन्होने आम लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगा ली है वे लोग दूसरी डोज अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेन्टर में जाकर अवश्य लगवाये ताकि हम सभी सुरक्षित रह सकते हैं।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, सीएमओ डाॅ एस पंचपाल, जिला विकास अधिकारी डाॅ महेश कुमार, एसीएमओ डाॅ हरेन्द्र मलिक, डॉ अविनाश खन्ना, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित वर्चुअल माध्यम से चिकित्साधिकारी जुड़े थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.