Friday, September 4, 2026

डीएम के निर्देश पर एसडीएम मनीष सिंह ने की बड़ी कार्रवाई, राज्य के सबसे बड़े तेल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार के चिड़ियापूर क्षेत्र में आज, जिलाधिकारी को मिली मुखबिर की सूचना पर वन क्षेत्र के समीप BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) के एक टैंकर से तेल चोरी करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा गया।

यह घटना निर्माणाधीन अंडरपास के पास हुई।एसडीएम मनीष सिंह द्वारा जांच में यह खुलासा हुआ कि यह तेल चोरी कई वर्षों से चल रही थी। नजीबाबाद से लालढंग की ओर जाने वाले BPCL टैंकर से रोजाना तेल चोरी की जाती थी। मौके पर 6 मोटरसाइकिलें और तेल चोरी में इस्तेमाल होने वाले ड्रम बरामद किए गए हैं। एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वर्षों से चल रही इस संगठित तेल चोरी ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाया है, और आगे की जांच में इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का खुलासा होने की संभावना है,यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.