Saturday, September 5, 2026

डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया वेयर हाउस का निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से वेयर हाउस के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा, राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से योगेन्द्र यावद, भाजपा से राम प्रकाश गुप्ता, बीएसपी से महेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.