भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। जिले के डीएम उदय राज सिंह ने आज जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय में फैमिली प्लानिंग पखवाडा का फीता काटकर शुभारम्भ किया। उन्होने कहा कि आज विश्व जनसंख्या स्थरीकरण पखवाडा के अवसर पर जिला चिकित्सालय में पखवाडा दिवस का आयोजन किया गया है।

जिला अधिकारी ने कहा कि विश्व की जनसंख्या लगातार बढ़ती जा रही है, इसकी रोकथाम के लिए हमें परिवार नियोजन के तारीखों का प्रयोग करते हुए जनसंख्या को नियन्त्रित करें, ताकि हमारे समाज व देश के जो संसाधन है वे सभी संसाधन इस पीढ़ी के साथ साथ आने वाली पीढ़ी के भी काम आ सके। उन्होनें आशा कार्यकत्रियों से सवांद भी किया उन्होंने कहा कि आशा कर्यकत्रियों परिवार नियोजन वाले शिविरों में अधिक से अधिक से लोगों को लाये उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करे जहां विगत कुछ समय में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है उन स्थानो पर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करें, ताकि लक्ष्य पूर्ण करने के साथ-साथ राष्ट्रहित में इसका लाभ मिलें। डा० मनोज कुमार शर्मा,मुख्य चिकित्साधिकारी, ऊधम सिंह नगर द्वारा कहा गया कि हमारा प्रथम दायित्व है कि जनसंख्या नियंत्रण हो एंव 1 बच्चे से दूसरे बच्चे के बीच कम से कम 3 वर्ष का अन्तर अवश्य हो उन्होने कहा कि आश कार्यकत्रियों को जो दायित्व दिये गये है उसका निर्वाहन बखूबी करेंगे इसका विश्वास है। प्रदीप महर, जिला समन्वयक, परिवार नियोजन द्वारा पखवाडे के सम्बन्ध में बताया गया कि गत वर्ष जनपद द्वारा पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया था। जिलाधिकारी ने विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाडा के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा
कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये। इस अवसर डा० हरेन्द्र मलिक, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, ड० राकेश सिन्हा,पी०एम०एस०,डा० राजेश आर्य, डा० एम०के०तिवारी, डा० अजयवीर सिंह, हिमाशु मुसोनी डी०पी०एम०,डी०एस० भण्डारी,लक्ष्मी पोखयिा,निधि शर्मा, हेम पन्त, प्रीत पन्त, आदि उपस्थित थें।




