भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम रूद्रपर में उपनल के माध्यम से कार्यरत आनंद कुमार पुत्र सुरेन्द्र प्रसाद आवास विकास निवासी की कोविड-19 के दौरान मृत्यु होने पर जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम उदयराज सिंह के प्रयासों से चार वर्ष बाद शासन से 10 लाख रूपये स्वीकृत हुये। जिलाधिकारी/ प्रशासक ने मृतक आनंद कुमार की पत्नी श्रीमती आरती को कलेक्टेट कार्यालय में बुधवार को 10 लाख का सहायता चैक प्रदान किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, ओसी कलेक्ट्रेट गौरव पाण्डेय, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी




