Friday, September 4, 2026

डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी भीषण आग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीड़भाड़ वाले मुखानी चौराहे पर DV डाइगोस्टिक सेण्टर के बेसमेंट में भीषण आग लग गई है। आग लगने से हड़कंप मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं. आग कैसे लगी अभी पता नहीं चल पा रहा है. आसपास लोगों का जमवाड़ा लगा हुआ है।

बताया जा रहा है बेसमेंट के अंदर कई गाड़ियां है जिनमें आग लगी हो सकती है। फायर ब्रिगेड की टीम में आग पर काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है। आग इतनी विकराल है कि 1 घंटे से 5 फायरब्रिगेड वाहन भी इसको कंट्रोल नहीं कर पाए हैं। डायग्नोसिस सेंटर के बेसमेंट में एंबुलेंस में हुए शॉर्ट सर्किट से लगी है, बेसमेंट के अंदर 3 से 4 कारें वह 5 से 6 मोटरसाइकिल मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.