Friday, September 4, 2026

डंपर ने मारी कार को टक्कर, सहकारी समिति के चेयरमैन की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। खनन सामग्री से भरे डंपर से हुई कार की टक्कर, सहकारी समिति के चेयरमैन की मौतदेहरादून के विकासनगर में हरबर्टपुर किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन संदीप त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बीती रात करीब दस बजे चेयरमैन अपनी कार से ढ़ालीपुर की ओर जा रहे थे।इसी दौरान द क्लाउड वैडिंग प्वाइंट के पास खनन सामग्री से भरे डंपर से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना के समय मौके पर एकत्रित हुए क्षेत्रवासियों ने कार में घायल अवस्था में पड़े चेयरमैन को हरबर्टपुर के लेहमन अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हरबर्टपुर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.