Friday, September 4, 2026

डंपर की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।  कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है सूचना के बाद मौका पर पहुंची पुलिस उत्सव को कब्जा मिलेगा पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायल का सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पूरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सरगम सिनेमा हॉल के पास हुई है बाइक पर बैठे दो लोग सरगम सिनेमा हॉल के पास से गुजर रहे थे इस दौरान सामने से आ रहे हैं डंपर की चपेट में बाइक आ गई जहां घटना में दोनों लोग सड़क पर गिर गई.

इस दौरान बाइक में पीछे बैठे 40 वर्षीय संजय नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है तो वहीं बाइक चला रहे सूरज कुमार नाम का युवक घायल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं बाइक चला रहे घायल सूरज का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि डंपर और चालक को हिरासत में ले लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है बुधवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.