Friday, September 4, 2026

ठोक दीजिए सर.’, IIT-BHU दुष्कर्म कांड को लेकर महुआ मोइत्रा का तंज, योगी सरकार से पूछा- अब तक बुलडोजर कार्रवाई क्यों चला?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। तृणमूल कांग्रेस (MC) नेता महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आईआईटी-बीएचयू सामूहिक बलात्कार मामले में अब तक बुलडोजर क्यों नहीं चलाया गया? महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला और सवाल किया कि योगी सरकार को दोषियों को पकड़ने में इतना समय क्यों लगा? उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘ठोक दीजिए, सर। बुलडोजर चलाने में इतनी देर क्यों है?’

बता दें, 1 नवंबर, 2023 को बीएचयू परिसर के पास करमन बाबा मंदिर के पास तीन लोगों ने एक बीएचयू छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के सदस्य हैं। उनके खिलाफ सबूत भी थे। बावजूद इसके उनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने समझौता किया।

कांग्रेस और सपा ने सरकार को घेरा

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आरोपियों आनंद उर्फ अभिषेक चौहान, कुणाल पांडे और सक्षम पटेल को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। दोनों विपक्षी दलों ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर कथित बलात्कारियों को बचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा कि भाजपा के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ सिर्फ एक नारा है। मैंने उस समय कहा था कि भाजपा के लोग इस मामले में शामिल हैं।’

समाजवादी पार्टी ने भी एक्स पर एक पोस्ट कर आरोप लगाया है कि प्रदेश में बहनें-बेटियां असुरक्षित हैं और बीजेपी के कार्यकर्ता ही खतरा हैं।

क्या है बीएचयू कैंपस रेप केस?

1 नवंबर 2023 को बीएचयू परिसर के पास करमन बाबा मंदिर के पास तीन लोगों द्वारा एक बीएचयू छात्र का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ हॉस्टल से बाहर गई थी। कथित बलात्कारियों ने कथित तौर पर उसका वीडियो भी बनाया और तस्वीरें भी खींचीं। लगभग 15 मिनट के बाद, कथित हमलावरों ने उसे जाने दिया और उसका फोन नंबर ले लिया। घटना करीब 60 दिन पुरानी है। इस केस के खिलाफ बीएचयू में प्रदर्शन भी हुए थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.