Friday, September 4, 2026

ठुकराल ने किया ठाकुर नगर में सीसी रोड का लोकार्पण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नं. 10 ठाकुर नगर में सुदेव मण्डल के घर से अरुण दास के घर तक सीसी मार्ग निर्माण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। विधायक ने कहा कि जनता के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जायेगी। भाजपा सरकार जीरो टाॅलरेंस की नीति पर काम करते हुए प्रदेश को चहुमुखी विकास की ओर आगे ले जा रही है। उन्होंने कहा कि नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में अब उत्तराखण्ड के विकास में और तेजी आयेगी। रूके हुए विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जायेगा। उन्होंने क्षेत्र की अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। इस दौरान अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, रमेन विश्वास, अमल मण्डल, रविन्द्र बनर्जी, रमेश मण्डल, कृष्ण सरकार,बाॅबी पासी, राजेश ग्रोवर, आनन्द शर्मा, दुगा्र सरकार, विशाल मेहरा, सुभद्रा बाछाड़, शीतल कृष्णा, हर्षवती, मिथलेश, सरिता, मीनाक्षी, जयंती, प्रेम कुमारी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.