Friday, September 4, 2026

ठुकराल ने किया आयुष किटों का वितरण 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। केन्द्र में मोदी सरकार के सात साल पूरे होने के उपलक्ष्य में विधायक राजकुमार ठुकराल ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत ग्राम राधाकांतपुर में आयुष किटों का वितरण किया। साथ ही शिवपुर में सेनेटाइजर का छिड़काव कर लोगों से कोरोना से बचाव के लिए जागरूक होने की अपील भी की।

इस दौरान विधायक ने कहा कि सभी कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर्स के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी ये औषधियां उपलब्ध कराई जा रही है। इस किट में आयुष काढ़ा, अश्वगंध वटी, संशमनी बटी आदि सम्मिलित हैं। इसके वितरण के लिए साथ आयुष विभाग ने आयुष हेल्प डेस्क व पोस्ट कोविड हेल्प डेस्क स्थापित किये हैं जिनमें आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा रोगियों से फोन पर सम्पर्क करके उन्हें परामर्श भी दिया जा रहा है और दवाएं भी पहुंचाई जा रही हैं इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्रू राजेश बजाज, दुलाल मलिक, आकाश बठला, नित्यानंद मण्डल, तेज सिंह, प्रमोद बोरा, कमल सिंह, प्रकाश मेहरा, महेंद्र कुमार, सूरज विश्वास, ललित सामंत आदि समेत कई लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.